सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी नईबाजार रोड भाउपुर विद्यालय द्वारा किया गया वार्षिक प्रगति पत्र का वितरण

गोरखपुर चौरीचौरा से आशुतोष कुमार पान्डेय के साथ संजय मिश्रा की संयुक्त रिपोर्ट–

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के नईबाजार रोड भाउपुर मे स्थित सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी मे विद्यालय के वच्चों का वार्षिक परीक्षा फल का वितरण उनके अभिभावकों के संम्मुख किया गया और उन्हें संम्मानित  करते हुए उत्साहवर्धन भी किया गया।

कुछ ऐसे हुआ कार्यक्रम का विद्यालय मे शुभारंभ–

वार्षिक प्रगति पत्र के  वितरण कार्यक्रम का शुरूआत मुख्य अतिथि रमेश कुमार त्रिपाठी तथा विद्यालय के प्रवंधक अभिमन्यु कुमार, प्रशाशिका श्रीमती गीता दूबे तथा प्रिसिंपल रवि कुमार पान्डेय, एकेडमी गवर्नर सरोज शर्मा द्वारा माँ वीणावादिनी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित करने के साथ शुरू हुआ।तथा सफल तैयारी हेतु एकपुस्तिका

【गोल】का बिमोचन भी किया गया।

बिभिन्न कक्षाओं के प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र हुए संम्मानित–

 

विद्यालय मे हुए वार्षिक परीक्षा मे विभिन्न कक्षाओं में छात्रछात्राओं द्वारा अलग,अलग वर्ग में प्रथम,द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र,छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्रके साथ साथ पुरस्कार भी बितरित किया गया।

इन सभी ने अपने कक्षा मे कुछ इस कदर पाया अंक हुई पुरस्कृत–

 

 

शिवानी दूबे, अवंतिका मिश्रा, आयुषी यादव,सृष्टि यादव,प्रेरणा निषाद आदित्य राज,आदि ने अपनी कक्षा मे अधिकतम अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान जहाँ प्राप्त किया तो वहीं पर स्नेहा यादव साक्षी जायसवाल,आदित्य, आर्यन, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वहीं शिवाली पासवान, रितिका यादव, अभिषेक शर्मा,इत्यादी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें विद्यालय मे आए हुए मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्रवंधक एवं प्रशाशिका तथा प्रिंसिपल रविकुमार पान्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्राफी दिया गया।

कार्यक्रम मे कुछ इसकदर बोले मुख्य अतिथि त्रिपाठी

छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों  को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभा को कीसी सहायता की आवश्यकता नहीं होती है होती है तो महज आवश्यकता उसे प्रोत्साहित करने की,ऐसे मे सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी का विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने मे सदैव तत्पर है जिसके लिए यह विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।

कुछ इस तरह से बोले विद्यालय के प्रवंधक अभिमन्यु कुमार दूबे —

विद्यालय के प्रवंधक अभिमन्यु कुमार दूबे ने कहा कि मेहनत एवं लगन से एकेडमी के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों मे अपनी रूचि के अनुसार परिश्रम करे वहीं विद्यालय द्वारा विमोचित पत्रिका गोल बच्चों को सही व उचित मार्गदर्शन मे सहायक साबित होगा। वहीं प्रिसिंपल रविकुमार पान्डेय ने विद्यालय के छात्र,छात्राओं, अभिभावकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।कार्यक्रम के समय विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारियों के साथ साथ छात्र व उनके अभिभावक गण मौजूद रहे।

 

 

बतथ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *