अज्ञात कारणों से 25वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या परिवार मे छाया मातम

 

अज्ञात कारणो से युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या परिवार मे छाया मातम**

【युवक ने फासी लगाकर की आत्महत्या】

 

रुद्रपुर देवरिया से प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट.

देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत वैदा के प्रवीण साहनी उम्र 25 वर्ष  पुत्र वकील साहनी ने मंगलवार की रात घर में हुई कुछ अनबन के कारण रात में जब घर के सभी परिजन सो रहे थे उस वक्त रस्सी लेकर घर से बाहर निकला और गांव से बाहर बिजली के टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली अहले सुबह बुधवार को युवक की लाश गांव से बाहर बिजली के टावर पर लटकती हुई मिली जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । जबकि इस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं थी कि प्रवीण ऐसा कर सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया प्रवीण के पिता वकील साहनी लाक डाउन की वजह से बाहर में फंसे हुए हैं घर पर केवल छोटा भाई और घर की महिलाएं मौजूद है। आस-पास के लोग पहुंच कर प्रवीण को फासी के फंदे से उतारा परिजनों ने बताया कि लगभग 2 साल पहले ही प्रवीण की शादी हुई थी किसी कारणवश उसकी पत्नी 4 महीने से मुंबई में रह रही है । सूत्रों के अनुसार इकौना थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यह पारिवारिक आपसी विवाद था। जिस कारण युवक ने फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *