सिपाही ने टाल दिया शादी ड्यूटी को दिया प्राथमिकता बोले समाज की सुरक्षा है सर्वोपरि–
प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट
【सिपाहीनेड्यूटी को माना सर्वोपरि टाल दी शादी 】
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह यादव आज कोरोना महामारी में अपने ड्यूटी को सर्वोपरि मान कर अपने शादी को आगामी मुहूर्त तक टाल दी है।
दोनो पक्षो ने योगेंद्र के इस फैसले का किया स्वागत*
सिपाही योगेंद्र यादव द्ववारा शादी को टालने से दोनों पक्ष के लोग योगेंद्र के इस निर्णय को लेकर बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।
क्या कहते है शादी टालने के बाद सिपाही योगेंद्र ***
सिपाही योगेंद्र यादव ने कहा कि परिवार व गांव से बहुत ऊपर है देश सेवा व कर्तब्य ,आज मैंने अपने कर्तब्यों का पालन करते हुए शादी को टालने का निर्णय लिया मुझे खुशी है कि मेरे इस निर्णय से मेरे पिता सियाराम यादव को मेरे कर्तब्य व देश सेवा पर फख्र है।
गाजीपुर के मूलतः रहनेवाले है सिपाही योगेंद्र—
गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर डेहरिया का रहने वाले सिपाही की तिलक 25 अप्रैल 2020 को शादी 4 मई 2020 को होना निश्चित था।श्री यादव ने कहां की इस महामारी में प्रदेश व देश वाशियों की सेवा की आवश्यकता है ,जब देश व प्रदेश के लोग सुरक्षित रहेंगे तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे।जबतक देश कोरोना महामारी से मुक्त नही हो जाता है तब तक मैं शादी नही करूँगा।परिवार का दायित्व तो निभाया जाएगा ।इस समय देश सेवा से बड़ा कोई कार्य नही है ।देश सुरक्षित रहेगा तभी शादी बिबाह संभव है।इसलिए इस विकट समयमें मैंने जो निर्णय लिया है वो देश हित मे है।इस तरह का निर्णय हर देश वासियों को लेना चाहिए।