राष्ट्रीय अध्यक्ष पंन्डित कल्याण पान्डेय ने कहा सही तथ्यो को छिपाने का काम कर रही एटा पुलिस
न्यन्यूज टीम से बिनय गुप्ता की रिपोर्ट
अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पान्डेय ने कहा कि एटा में एक ही ब्राह्मण परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के बाद पुलिस द्वारा उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उक्त बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि हत्या के 24 घण्टे के अंदर ही खुलासा किया जाता है कि बहु ने ही अपने परिवार के सदस्यों को खाने में जहर देकर मार तथा बच्चे का गला दबाकर मार दिया।जबकि महिला के पति दिवाकर का कहना है कि वह पुलिस जांच से सन्तुष्ट नही हैं यह आत्महत्या नही हत्या है,वह मामले की उच्चस्तरीय जांच चाहते हैं, अगर पुलिस जांच सही है तो पीड़ित की बात मानते हुए प्रसाशन को सीबीआई जांच करा दी जानी चाहिए ताकि सत्यता स्पस्ट हो जाए ,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद भी उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का कोई बयान ना आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है,उत्तरप्रदेश सरकार में ब्राह्मणों को ही सबसे अधिक निशाना बनाया जा रहा है,अगर पीड़ित परिवार के प्रति सरकार को थोड़ी भी संवेदना हो तो मामले की सीबीआई जांच कराए तथा पीड़ित परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवार को सुरक्षा सरकारी नौकरी दे,अगर उक्त मांगे नही मानी गयी तो अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति प्रदेशव्यापी आंदोलन हेतु बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शाशन- प्रशाशन की होगी।