अधेड़ कुष्ठ रोगी का हुआ मौत नगरपंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार

कुष्ठ रोगी अधेड़ की मौतनगर पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार-

आर.पी.पान्डेय की विशेष रिपोर्ट*
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के निकट एक गरीब की बीती रात मौत हो गई।

जिसकी सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा के सहयोग से पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी अनुसार राम सिंह गौड़ नामक वृद्ध नगर के पकड़ी वार्ड अस्थाई रूप से किराए के मकान में बरसो से रह रहा था। राम सिंह के परिवार में पत्नी सुकून देवी व दो बच्चे है जो निहायत गरीब है तीन वर्ष पहले राम सिंह को कुष्ठ रोग होने के कारण परिवार वालों ने घर से निकाल दिया था शारीरिक कष्ट झेल रहे राम सिंह दूधेश्वर नाथ मंदिर पर रह रहा था। बीते रात उसकी मौत हो गई मंदिर परिसर में रह रहे किसी ने उसके मौत की खबर की सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा को दी उन्होंने उसकेलड़के सन्तोष को सूचना दी जिसके बाद उसके शरीर को जल प्रभावित कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *