ईद मे खर्च होनेवाले पैसे को रोक इसबार उस पैसे का सदुपयोग समाज सेवा मे करे -नसरुद्दीन अंसारी
न्यूज टीम रूद्रपुर-
ईद के मौके पर नसरुद्दीन अंसारी क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र ने ईद त्योहार पर रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार का ईद बड़ा ही विशेष है। इस ईद के आने से एक तरफ आँखों में खुशी भी है तो दूसरी तरफ दिल में गम भी है, क्योंकि करोना जैसी महामारी से इस समय संपूर्ण विश्व जूझ रहा है। इस समय बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूर मुंबई दिल्ली गुजरात से आ रहे लोगों से गांव क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है लोगों के अंदर एक डर सा बना हुआ है जनपद में दूर दराज से आए लोगों की संख्या 50 से ऊपर पार कर गई है जिसके कारण देवरिया जनपद में लाकडाउन की घोषणा की गई है।
लॉकडाउन के कारण हम लोग एक जगह इकट्ठा होकर मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़ सकते, एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां भी नहीं दे सकते। अपने दोस्त और रिश्तेदार को घर पर बुलाकर सेवइयां भी खिलाने का माहौल नहीं है। तो फिर ऐसी ईद का क्या मतलब है। फिर भी हम लोगों को मायूस नहीं होना चाहिए। क्योंकि जिंदगी सलामत रहेगी और हमारा परिवार, गांव ,समाज और देश सुरक्षित रहेगा तो ऐसी ईद न जाने कितनी बार आएगी और जाएगी।
आज करोना के चलते लाखों करोड़ों मजदूर अपने घर पहुंचने को बेताब नजर आ रहे हैं । न जाने कितने परिवार के सदस्य करोना की भेंट चढ़ गए । कितने कल कारखाने बंद हो गए। कितने लोग बेरोजगारी और भुखमरी के शिकार हो गए हैं । आज सड़कों पर बड़े-बड़े देशों में लाशें दिखाई दे रही हैं। ऐसे भयावह माहौल में हम देश की चिंता ना कर के और अपने मजदूर गरीब भाइयों की परवाह न करके बेहतरीन नए कपड़े पहने और ईद की खुशियां मनाएं , ये मानवता की नजर से किसी भी मायने में सही नहीं है।
इस बार की ईद में हम यही शपथ लेते हैं कि अपने त्यौहार के ऊपर खर्च होने वाले पैसों को गरीबों के ऊपर खर्च करेंगे और अपनी ईद में मुल्क और मानवता की सलामती के लिए दुआएं मांगेंगे।