गोरखपुर में फिराक गोरखपुरी की प्रतिमा लगने के बाद कायस्थ समाज ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

फिराक गोरखपुरी की प्रतिमा पुनः स्थापित होने पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर में गुरुवार को कैंट चौराहा स्थित विश्व विख्यात शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की प्रतिमा विगत दिनों में ट्रक की ठोकर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई थी उस  प्रतिमा को स्थानीय प्रशासन व चेतना स्पाइसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुनः निर्माण कार्य किया गया।जिस पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह श्रीवास्तव नेमाल्यार्पण कर सभी पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और संधर्ष समिति का आभार व्यक्त किया।

माल्यार्पण के समय यह संगठन के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश सचिव सुधांशु कुमार श्रीवास्तव मण्डल संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्षगोरखपुर संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुप्रिया श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला महासचिव मयंक राज श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रखर कुमार श्रीवास्तव और महानगर सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मास्क लगाकर कर व सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *