चौरिचौरा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके के बंधो आदि का भाजपा के वरिष्ठ नेता, तथा नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने किया निरिक्षण-
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविकांत तिवारी तथा चौरिचौरा के नायब तहसीलदार अलका सिंह ने
अधिकारियों के साथ शनिवार को विकास खंड ब्रह्मपुर बाढग्रस्त क्षेत्रों का किया भ्रमण।
इन क्षेत्रों का नेता तथा अधिकारियों ने किया भ्रमण
भाजपा नेता रविकांत तिवारी ,नायब तहसील दार चौरीचौरा अलका सिंह ,तथा अन्य अधिकारियों ने ग्रामपंचायत बरही, दिहघाट, रोहा, छितहरी, भरकच्छा के बंधो का निरीक्षण किया।
भ्रमण के समय बोले भाजपा नेता पंडित रविकांत तिवारी-
भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बंधो पर रेनकट स्थल का तत्काल मरम्मत करने और संवेदनशील जगहों पर मिट्टी की बोरियों का भरपूर व्यवस्था करने को कहा।इस दौरान चौरीचौरा तहसील की नायब तहसीलदार अल्का सिंह, जेई बृजेश द्विवेदी, एई गिरजा शंकर द्विवेदी, विशुनपुर मटियरा मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, भरत गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश पाठक, सीताराम, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गनपत, संतराम पाल, नरेंद्र कुमार समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।