गरीब असहाय लोगों की सेवाभाव से मदद करना है पुनीत कार्य -रविकांत

गरीब असहाय लोगों की सेवा भाव से मदद करना है पुनत कार्य -रविकांत

न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविकांत तिवारी ने रविवार को ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर के एक एक घरों मे जाकर मास्क, साबुन एव सैनिटाइजर वितरण किया।

भाजपा नेता ने गांव के लोगों से कुछ इसतरह से किया अपील

भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने बस्ती के लोगो से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी किया।भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने मास्क वितरण करते हुए कहा की कोरोना का खतरा टला नही है अब हम सभी को पहले से और ज्यादा जागरूक रहना पड़ेगा।भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने गांव के महिला पुरुष व बच्चो में करीब एक हजार मास्क वितरण किये।

पहले भी श्रीरविकांत तिवारी कर चुके है मास्क तथा सेनेटाइजर आदि का क्षेत्र मे वितरण

आज यह पहली बार नहीं है पुर्व मे भी भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने पूरे लॉक डाउन के दौरान चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर मास्क साबुन व सैनिताइजर वितरण किये।भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने तहसील व चौरीचौरा एवं झंगहा के पुलिस थानों एव पुलिस चौकी पर भी मास्क साबुन सैनिताइजर बांटे थे।

लाकडाउन के दौरान आरहे प्रवासी मजदूरों के भोजन का भी श्री तिवारी जी द्वारा किया गया भोजन की ब्यवस्था

भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने मोतीराम अड्डा में अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदुरो में भोजन पानी भी वितरण किये इतना ही नही चौरीचौरा तहसील में गरीबो के लिए बन रहे अक्षय पात्र में निरंतर सहयोग दे रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान यह लोग रहे मौजूद

मास्क तथा सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी विशुनपुर मटियरा के मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, भरत गुप्ता, मनोज निषाद, अवनीश यादव, पिंटू मौर्या, तारकेश्वर, लखमुनि, प्रदीप, बबलू, जितेंद्र, सोनू, सूरज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *