बाबू बंधूसिह को उनके 162वे बलिदान दिवस पर किया गया याद प्रतिमा पर चढ़ाया गया पुष्प
न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
1857 पूर्वांचल में क्रांति की अलख जगाने वाले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक, गोरखपुर सहित पूर्वांचल में स्वाधीनता की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले वीर, माँ भारती के अनन्य साधक, निर्भीकता के प्रतीक अमर शहीद बाबू बंधू सिंह जी को उनके 162वें बलिदान दिवस पर मां तरकुलहा देवी मंदिर के बगल में शहीद स्मारक, शहीद बंधु सिंह डिग्री कॉलेज कर्महा सरदारनगर मे करोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समस्त कार्यकर्ता गण मां भारती के सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र रक्षार्थ आपका बलिदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
इन सभी नें किया बाबू बंधू सिंह के प्रतिमा पर पुष्प-
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अरुण कुमार सिंह, धनंजय सिंह कौशिक, पंडित राजकुमार व्यास, प्रकाश चंद्र जायसवाल, नितेश कुमार पांडे, अभिनव जयसवाल, ठाकुर विशाल सिंह, ग्राम प्रधान धीरू सिंह, सोनू सिंह, ठाकुर मयंक सिंह, श्री दयाल पासवान, विदेशी भारती, बेचू बौद्ध, मुराद आलम, सुरेंद्र सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सचिन भारती, भोला चौहान, हरीनाथ चौहान, युवा नेता रवि चौहान आदि लोग उपस्थित हुए तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए