गोरखपुर जिला काँग्रेस कार्यालय पर किसान काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत
गोरखपुर से निकेश तिवारी की खास रिपोर्ट
किसानों के हितों के लिए होगा आन्दोलन- सुयशमणि
किसान का बेटा लड़ेगा किसानों की लड़ाई:निर्मला पासवान*
सुयश मणि त्रिपाठी जैसे जमीनी कार्यकर्ता ही लड़सकते है किसानों की लड़ाई -आशुतोष तिवारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी का जिला कांग्रेस कार्यालय गोरखपुर पर भव्य स्वागत किया गया स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी के साथ सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किसानो की जो दुर्गति हो रही है किसान आत्महत्या पर मजबूर हो रहे हैं बिजली बिल बढ़ते जा रहे हैं जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है किसानों को कर्ज लेने पड़ रहे हैं कर्ज में डूबे किसान एक वक्त का खाना भी खाने को तरस जा रहे हैं ऐसी स्थिति में भी प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों के इस दयनीय स्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है ,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करुंगा तथा किसानों के सम्मान में जमीन से लड़ाई लड़ी जाएगी जल्द ही एक रणनीति के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी ।
कार्यक्रम मे कुछ ऐसे बोली निर्मला तथा वहीं अपने बिचार ब्यक्त किए आशुतोष
जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा सुयश मणि त्रिपाठी जैसे जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश नेतृत्व ने किसानों के दुख दर्द समझने के लिए जो जिम्मेदारी दी है वह वाकई प्रशंसनीय है तथा यह साबित करती है कि हमारी पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए एक जमीनी किसान के बेटे को किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित के लिए सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए पीछे नहीं हटेगी कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पी एन भट्ट ने किया उपस्थित कांग्रेस जनों में दिनेश चंद श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय,डॉ पी.एन. भट्ट,तौकिर आलम,संजय चौबे,साहिल विक्रम तिवारी,प्रवीण पासवान,राजेन्द्र यादव,अजय कुमार सिंह,आलोक शुक्ला,कालंजय त्रिपाठी,अजय कुमार सिंह,महेंद्र नाथ मिश्र,डॉ अनिल तिवारी,आजाद सिंह दिलीप पांडेय,हरिसेवक त्रिपाठी,हिमांशु सिंह तेज नरायन श्रीवास्तव,प्रमोद पांडेय,संजय चौधरी,अमित त्रिपाठी,आदि लोग उपस्थित थे।