गगहा क्षेत्र मे हुए दोहरे मर्डर से गांव मे मातम पुलिस भी कर रही अपने स्तर से जाँच कर कार्यवाही

गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव मे भूमि विवाद में माँ-बेटे की हत्या पुलिस जुटी जाँच मे कर रही कार्यवाही

गगहा गोरखपुर से  निकेश तिवारी की रिपोर्ट

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से से माँ-बेटे की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गाँव में रविवार दोपहर दो सगे भाई अरविंद दुबे व राजेश दुबे के बीच पेड़ को लेके विवाद हो गया और फिर मार पीट हो गया जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 3 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि अरविंद दुबे ने पेड़ को किसी ठेकेदार के हाथो बेच दिया था और रविवार दोपहर पेड़ को ठेकेदार के द्वारा कटवाया जा रहा था इसपर राजेश ने पेड़ काटने से मना कर दिया जिसको लेके अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच विवाद हो गया मामला थाने पर आने के बाद कोई ठोस कार्रवाई ना होने पर राजेश ने अपने दो करीबियों के साथ मिल कर हर्ष दुबे (21) पुत्र अरविंद दुबे और हेमलता दुबे

(47) पत्नी अरविंद दुबे की धारदार हथियार से सिर पर मार दिया जिससे माँ बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या कहते है मामले में एसएसपी  गोरखपुर जोगेन्द्र कुमार

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द कुमार ने बताया कि

हत्या करने वाले तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छान बिन करने के बाद आरोपियों को सजा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *