योगी सरकार में चहुंमुखी बिकास की बह रही है गंगा- कमलेश

 

योगी सरकार में चहुंमुखी विकास की वह रही है गंगा कमलेश 

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

 साँसद बांसगांव कमलेश पासवान ने मुख्यमंत्री महोदय का ब्यक्त किया आभार

 

आमजन की सुगमता हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में भीटी,खजनी, बांसगांव, भटौली गोला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (किमी. 8.600 से 11.400 एवं 26.170 से 41.330) (राज्य राजमार्ग सं.-146) कार्य हेतु ₹32 करोड़ 90 लाख की धनराशि को स्वीकृति दी है।

धनस्वीकृति होनें पर साँसद ने सीएम का जताया आभार बोले बह रही है विकास की गंगा

धन स्वीकृति होने पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार में चौमुखी विकास की गंगा बह रही है।भीटी,खजनी, बांसगांव, भटौली गोला मार्ग चौड़ीकरण और सुंदरीकरण हो जाने आम जनता जनार्दन को आने जाने में अधिक सुविधाजनक हो जाएगा ।उक्त जानकारी बांसगांव संसदीय क्षेत्र के साँसद कमलेश पासवान के मिडिया प्रभारी द्वारा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *