शहीद नगरी चौरिचौरा मे अखिलभारतीय बिद्यार्थी परिषद ने चलाया महा सदस्यता अभियान
अनिल वर्मा की रिपोर्ट
शहीद नगर चौरी चौरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत गोपाल शिशु मंदिर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के सदस्यों द्वारा दो दिवसीय इस सदस्यता महा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोपाल शिशुमंदिर परिसर मे कुछ ऐसे चला महा सदस्यता अभियान-
आपको बताना जरूरी होगा कि यह अभियान समूचे भारतवर्ष में बड़े ही हर्ष के साथ आयोजित किया गया है।इस सदस्यता महा अभियान में बीएससी कर रही छात्रा सोनाली वर्मा ने कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी विद्यार्थियों का ABVP में रजिस्ट्रेशन कराया एवं इसके बारे में उन विद्यार्थियों को जागरूक किया।
सदस्यता अभियान के तहत यह सभी लोग रहे मौजूद
इस सदस्यता महा अभियान में नगर इकाई के मंत्री चंदन राय, सह मंत्री सचिन गौरी वर्मा, कार्यकारणी सदस्य आदित्य निगम, अजीम एवम राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख हर्ष जायसवाल उपस्थित रहे।