अखिल भालतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत द्वारा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता का चौरिचौरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति द्वारा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता का रेलवे स्टेशन चौरिचौरा के निकट किया गया जोरदार स्वागत

आशुतोष कुमार पान्डेय की खास रिपोर्ट-

गोरखपुर जनपद के चौरिचौरा रेलवे स्टेशन के समीप देवरिया गोरखपुर मार्ग पर भोपाबाजार मे अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित रविकांत तिवारी जी का  संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय दूबे द्वारा संगठन के सदस्यों के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद क्या बोले पंडित रविकांत

 

चौरिचौरा मे स्वागत कार्यक्रम के बाद एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पंडित रविकांत तिवारी ने कहा कि संगठन को बनाना तो आसान है अपितु चलाना बहुत ही कठिन क्योकि संगठन मे अलग अलग जगहो से तमाम परिवारो से निकल कर लोग आते है ऐसे मे हमे सभी की सोच को ध्यान मे रखते हुए संगठन की मजबूती हेतु आगे  बढना चाहिए तथा संगठन को सुदृढ रखने हेतु हमसभी  की जिम्मेदारी है कि  मजबूती तथा विस्तार हेतु इमानदारी से कार्य करे तथा अपने लक्ष्य से बिचलित ना हो।

जानें क्या कहते है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पान्डेय

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत कार्यक्रम के बाद हुए बैठक के बाद मिडिया से मुलाकात के दौरान कहे कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित रविकांत तिवारी द्वारा संगठन के लिए सदैव मेहनत तथा लगन से कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान किया जाता है वहीं देवरिया के उपचुनाव के बावत यह पूछने पर कि संगठन किसका समर्थन करता है बोले कि

 

जो वाजिब में ब्राम्हणों के हित की बात करेगा, जय परशुराम कहेगा ब्राम्हणों के सुखदुख मे सदा खड़ा रहेगा हम उसका संम्मान कर सहयोग तथा समर्थन करेंगे।

चौरिचौरा मे स्वागत कार्यक्रम मे यह लोग रहे मौजूद

चौरिचौरा मे  नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय दूबे के अलावा स्वागत समारोह के समय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पान्डेय,आशुतोष कुमार पान्डेय, अभिषेक तिवारी आदित्य मिश्रा, अनिल राहुल तिवारी, पवन तिवारी, पंडित दिनेश चौबे,जनार्दन मौर्या, तौफिक अहमद, विनोद पासवान ,सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *