पुर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेसक्लब चौरीचौरा के तहसील अध्यक्ष बनाए गये अनिल तो संजय बने उपाध्यक्ष ल

अनिल वने अध्यक्ष तो संजय बने उपाध्यक्ष हरीश महामंत्री बिनय कुमार मिश्र को संयुक्त मंत्री की मीली जिम्मेदारी

मुहम्मद मोवीन की रिपोर्ट

पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक चौरी चौरा तहसील अधिवक्ता सभागार में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजअनन्त पंण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों और सदस्यता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक मे यह लिया गया निर्णय बनी रणनीत

चौरीचौरा तहसील के अधिवक्ता सभागार मे हुई बैठक मे सर्वसम्मतिसे यह तय हुआ कि शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जागरूकता के लिए संगठन अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगा।

तहसील ईकाई चौरीचौरा के गठन मे इन्हें मीली यह जिम्मेदारी

चौरीचौरा के अधिवक्ता सभागार मे संगठन के तहसील इकाई का गठन किया गया जिसमें तहसील अध्यक्ष पद परअनिल कुमार वर्माउपाध्यक्ष पदपरसंजय कुमार कस्यप और हरीश राय,महामंत्री संजय मद्धेशिया तो संयुक्त मंत्री विनय कुमार मिश्रा को बनाया गया वहीं संगठन के विस्तार हेतु संगठन मंत्री के लिएअवनीश मणि तथा धनंजय पान्डेय को जिम्मेदारी सौपा गया वहीं मिडिया प्रभारी गंगा सागर और रामानन्द पाण्डेय ,तथा कार्यकारीसदस्यों में शशि जायसवाल,राकेश कुमार,सुनील गुप्ता,कृपा शंकर चौधरी और विनय प्रताप गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया।

बैठक मे सभी पदाधिकारियों ने रखे अपने अपने विचार

संगठन को एक नई दिशा देने और सामाजिक कार्यों को करने के लिए सभी पदाधिकारियों नेअपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में यह तय हुआ कि आगामी वर्ष में सभी सदस्यों का पांच लाख का सामूहिक बीमा कराया जाएगा।

क्या कहते है प्रदेश अध्यक्ष राजअनंत पान्डेय

पत्रकारों के हक की लडाई को सदैव है संगठन तैयार

बैठक मे यह संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजनन्त पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, रामप्रताप विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल, विनोद सिंह, महामंत्री दिलशाद आलम, संयुक्त मंत्री दिलीप गुप्ता, संगठन मंत्री अभिषेक पाठक, आशुतोष पांडेय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह,लेखापरीक्षक राजेश जायसवाल, वरिष्ठ सलाहकार लाल जी विश्वकर्मा एवं डॉक्टर सतीश यादव, मुंजेश प्रजापति,अजीत सिंह,रणजीत जायसवाल पिंटू गौंड, कृपा शंकर,मोहम्मद मोबीन सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन दिलशाद आलम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *