तरकुलहा धाम मे ब्यापारियों ने किया खप्पर महाआरती हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण-

संजय मिश्रा /राजेश जैसवाल की विशेष रिपोर्ट
गोरखपुर पूर्वांचल की ऐतिहासिक धर्म स्थली माता तरकुलहा धाम के व्यापारियों ने 5 नवंबर 2020 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः काल 7:00 बजे साष्टांग परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे और सभी व्यापारियों ने खप्पर महा आरती करने के बाद हवन पूजन किया तथा प्रसाद का वितरण भी किया

कुछ ऐसे ब्यापारियों ने किया पूजन बंदन तथा प्रसाद का वितरण
मिले खबर के अनुसार तरकुलहा धाम में अपनी जीविका चला रहे सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति भव्य मंदिर एवं मेला परिसर निर्माण शांति एवं सुरक्षा के लिए मां तरकुलही देवी के मंदिर में मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलही देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में व्यापार मंडल कार्यालय श्री राजेंद्र चौहान के निवास से संरक्षक श्री राजेंद्र चौहान के द्वारा साष्टांग परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर में सभी व्यापारियों ने खप्पर महा आरती एवं हवन पूजन करने के उपरांत व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण का कार्य किया गया।
अक्सर यहां होता है ऐसा अनुष्ठान व पूजन
आपको बताते चले कि पिछले वर्ष भी व्यापार मंडल तरकुलहा के द्वारा इसी तरह का धार्मिक अनुष्ठान किया गया था जिसमें व्यापारियों के साथ साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया था।

कार्यक्रम के समय यह सभी संगठन के सदस्य रहे मौजूद
इस धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक गण श्री राजेंद्र चौहान, रमेश जी राय एडवोकेट, मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन चौहान उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी महामंत्री मुन्नीलाल चौहान कोषाध्यक्ष दीनानाथ जायसवाल मां तरकुलही देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राज नारायण सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष पासवान एडवोकेट, महामंत्री राजेश जायसवाल, हरीश राजभर, सुग्रीव साहनी ,उदयभान चौहान, राम नयन अमरनाथ जयसवाल ,उदयभान शर्मा ,वकील चौहान, राम हरी चौहान, इंदल राजभर ,विश्वंभर शर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल ,ध्रुव जयसवाल ,छोटेलाल मोदनवाल, जय प्रकाश सैनी, बबलू पासवान, राम भाई ,किशन चौहान विनोद चौहान ईश्वर चंद तिवारी, राजेंद्र मिश्रा ,धन प्रकाश वर्मा, विनोद वर्मा, दीपक सिंह, गोलू सिंह, राजेश यादव, विकास पाण्डेय ,श्रीमती शारदा देवी, सोना देवी, माया देवी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुऐ सहभागीता किया।