भाजपा कैम्प कार्यालय फुटहवाँ मे मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुर्णतिथी
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के फुटहवा इनार स्थित कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई ।
अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता गण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इन लोगों ने कार्यक्रम मे रखे अपने विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भागीरथी, मुंडेरा बाजार के मनोनीत सभासद पंडित राजकुमार व्यास, प्रकाश चंद नन्हे आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करायातथा बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
कैम्प कार्यालय पर हुए कार्यक्रम मे यह गणमान्य रहे मौजूद
अजय कुमार सिंह टप्प्पू भैैैया के कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए इन गणमान्य जनों मे बेचू बौद्ध रणविजय सिंह सैंथवार, सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय, नितेश पांडे , मुराद आलम ,बाबूराम प्रधान , कैलाश राजभर, विदेशी भारती, जय प्रकाश सिंह, जोगेंद्र सिंह, अजय कनौजिया, गोविंद पासवान, हरि श्याम नाथ दुबे, सुनील पासवान, विवेक कनौजिया, संदीप यादव, शिव गोपाल दुबे, गौतम दुबे, रवि पासवान, करण कनौजिया, विशाल कनौजिया, सुभाष सिंह, सुमित, गुलाब भारती, धर्मेंद्र कुमार, सचिन भारती सहित तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।