सरोजनी नायडू जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सपा ने उन्हें किया याद
गोरखपुर से आशुतोष कुमार पांडेय के साथ हाटा कुशीनगर से अवनीश कुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के हाटा विधान सभा के नगरपालिका मे 13फरवरी को सरोजनी नायडू जी के जन्म दिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया तथा एक बैठक कर अपने विचार ब्यक्त किया।
इन्होंने कार्यक्रम का किया अध्यक्षता रखे अपने अपने बिचार
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र यादव ने बताया
कि महिलाओं के खिलाफ बेलगाम अपराध – बलात्कार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैै आज
महंगाई मे घर चलाने की समस्या / महंगाई सिलिंडर भाजपा सरकार मे महिला हेल्प लाईन 1090 की हो रही दुर्दशा व 108 महिला स्वास्थ्य सेवाओ के बारे मे बताया कि ऐसे तमाम दर्जनों मुद्दे शामिल है जिनका समय समय पर जानकारी जनजागरूकता कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम मे यह यह सभी समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम मे सुरेंद्र यादव ,प्रेम शंकर द्विवेदी ,करुणेश द्विवेदी, मीरा मद्धेशिया, उर्मिला द्वीवेदी, बाल कृष्ण मिश्र ,सचिंद्र यादव, जगदीश यादव ,मनोज दुबे सहबाज खांन सहित तमाम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।