चौरीचौरा पुलिस के सराहनीय कार्य की हो रही सराहना तरकुलहा धाम मंदिर परिसर में बृद्ध महिला का खोया पर्स पुलिस ने लौटाया
राजेश जैसवाल/संजय मिश्रा की रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के, माता तरकुलहा धाम मंदिर परिसर के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात चौरी चौरा पुलिस की महिला आरक्षी गीतांजलि सिंह को मंदिर परिसर में एक लावारिस पर्स मिला जिसे परिसर में तैनात साथी पुलिस कर्मियों को जानकारी देते हुए पर्स को अपने पास सुरक्षित रख लिए।
मिले खबर के अनुसार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के पकड़ी बांगर निवासी में श्रीमती कलावती देवी पत्नी भभूति चौरसिया अपने हाटा कुशीनगर निवासी रिश्तेदारों के साथ माता तरकुलही के मंदिर पर दर्शन के लिए आई थी जिनका पर्स मंदिर परिसर में गिर गया था जिसे मंदिर के सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी गीतांजलि सिंह को मिला तत्काल सुरक्षा में तैनात साथी पुलिसकर्मियों को जानकारी देते हुए अपने पास सुरक्षित रख लिया लगभग 3 घंटे के बाद अपना पर्स ढुंढ रही वृद्धा महिला को मंदिर पर तैनात पुलिस के द्वारा पुछताछ कर संतुष्ट होने के बाद मंदिर के पुजारी एवं श्रद्धालुओं के मौजूदगी में उक्त पर्स को वापस किया पर्स में लगभग 6000रु थे।
पर्स वापस सौंपते समय प्रमुख रूप से
हल्का इंचार्ज वंश बहादुर यादव योगेश यादव ,महिला आरक्षी गीतांजलि सिंह अंजली सिंह हेड कांस्टेबल मार्कंडेय तिवारी हेड कांस्टेबल शंभू यादव हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौजूद रहे।