गाजेबाजे के साथ निकला केशवापट्टी से बिष्णु महायज्ञ का भब्य कलश यात्रा भक्तिमय हुआ माहौल
आशुतोष कुमार पान्डेय के साथ संजय मिश्रा तथा विनोद कुमार की खास रिपोर्ट —
यज्ञ से शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक शुद्धि होती है अजय कुमार सिंह टप्पू
गोरखपुर मे आज 27 फरवरी दिन शनिवार यज्ञ के शुभारंभ कलश यात्रा के उद्घाटन के शुभ अवसर पर चौरी चौरा के सपूत अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया ।
कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ हाथी घोड़ा तथा गाजे बाजे के साथ हजारों हजार नर नारी तथा सर पर कलश लिए हुए
551 कन्याएं केशवा पट्टी से चौरीचौरा होते हुए तरकुलहा कलश भर के पुनः करमहा होते हुए केशवा पट्टी यज्ञ मंडप पहुंचा यज्ञ करने वाले व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि भी होती है।
कुछ ऐसे होते है यज्ञ के प्रमुख लाभ
यज्ञ से जहाँ पर्यावरण की भी रक्षा होती है वहीं तमाम तरह से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लाभ मनुष्य के जीवन मे होता है।
इस तरह होगा यज्ञ का नियमित कार्यक्रम
विष्णु महायज्ञ केशवा पट्टी में दिन में कथा प्रवचन का जहाँ कार्यक्रम है वहीं रात में रामलीला का आयोजन किया गया है।
यज्ञ कर्ता तथा यजमान के साथ क्षेत्रीय जन की रही अहम भागीदारी
यज्ञयकर्ता आचार्य संदीप जी जहाँ वैदिक विद्वानों के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ बेद मंत्रों के साथ शुरू कराये वहीं आपको बताना जरूरी होगा कि इस यज्ञ मे कथावाचक मानस हंस अखिलेश पांडे जी महाराज द्वारा उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जाएगा।
यज्ञ मे इनसभी की रही सहभागिता यह लोग रहे मौजूद
यज्ञ टीम मे उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, संयोजक पंडित विवेकानंद दुबे,मंत्री अजय कनौजिया तथा मुख्य जजमान पंडित आद्या शंकर दुबे की उपस्थिति में कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता बंधु पंडित राजकुमार व्यास, धनंजय सिंह कौशिक, रणविजय सिंह सैंथवार, संपूर्णानंद पांडे, सुभाष सिंह, बेचू बौद्ध, सुरेंद्र सिंह , दरोगा राजभर,विदेशी भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए