भाजपा सरकार मे किसान परेशान सपा ही किसानों की हितैषी बालकृष्ण
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा मे पहुंचे कुशीनगर जनपद के समाजवादी पार्टी के नेता बालकृष्ण मिश्रा ने मिडिया से मुलाकात के दौरान अपने बिचार साझा करते हुए वर्तमान के केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहे कि
भाजपा की सरकार मे महगाई चरम पर है चारोतरफ जनता त्रस्त है इस सरकार मे किसान हैरान परेशान और त्रस्त है सरकार को किसानों की तनिक भी चिंता नहीं है अगर सही मायने मे अवलोकन किया जाय तो इस सरकार मे किसान त्रस्त है पर कुछ कह नहीं पारहा है क्योंकि उसके आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है समाजवादी पार्टी ही किसानों की हितैषी है आज जनता सब समझ रही है आगामी चुनाव मे किसान अपने परेशानी का हिसाब सरकार को बदल अखिलेश यादव जी को कमान प्रदेश की सौप कर सरकार को जबाब देगी।