किसानों की समस्या की त्वरित शिकायत को उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान किया क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण दिया दिशानिर्देश
आशुतोस कुमार पांडेय के साथ संजत्र
उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने शिकायत को संज्ञान मे ले क्षेत्र के तमाम गेहूँ क्रय केन्द्रों का किया औचक निरिक्षण खामियो को सुधारने का दिया दिशानिर्देश

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील के उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा किसानों कू शिकायतों को संज्ञान मे लेकर क्षेत्र के नईबाजार,तथा बेलही क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लिए तथा खामियों को शुधारने का शख्त निर्देश दिया।

आपको बताते चले कि उपजिलाधिकारी चौरीचौरा अनुपम मिश्रा तहसीलदार चौरीचौरा विरेंद्र कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार अलका सिंह को साथ लेकर जब नईबाजार स्थिति ब्रमपुर गेहूँ क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां क्रय केन्द्र प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं रहे,तथा गेहूं क्रय केन्द्र का स्टाक रजिस्टर पुर्ण रूप से अपडेट नहीं रहा, वहीं मौके पर कुछ किसानों ने उपजिलाधिकारी से यहां हो रहे घोर लापरवाही की अपनी शिकायत भी दर्ज कराया और कहा गया कि हम किसानों को बार बार दौड़ाया जारहा हे जिस संबंध मे उपजिलाधिकारी ने बताया कि खामियां जै मिली है सुधार करने को कहा गया है अगर सुधार नहीं हुआ तो इनके खिलाफ बिधिक कार्यवाही कीजाएगी।

वहीं नईबाजार क्रय केन्द्र पर मास्क , सेनेटाइजर , पानी , साफ़ सफाई आदि की व्यवस्था नहीं थी तो साथ ही ख़रीदारी का रजिस्टर भी मेनटेन नहीं था उसी क्रम मे बेलही में कम ख़रीदारी हुई है जिसके चलते अधिकारियों ने वहां खरीदारी बढ़ाने के लिए शख्त निर्देश जारी किया है।
और कहा है कि क्रय केन्द्रों पर हो रहे कमियों को दूर करें जिम्मेदार और मानक सीमा तक खरीदारी करें जिससे किसानों को कोई समस्या नहीं आये अन्यथा कार्यवाही तय है।