जनता के बीच किए वादे को जनप्रतिनिधियों ने किया पूरा अधिकारियों से मिल समस्या समाधान को कहा आनंद शाही तथा सुरेश पासवान ने
रंजीत जैसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र मे अपने वादा को पुरा कराते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पूर्व ब्लाक प्रमुख पिपराइच के समर्थित प्रत्याशी वार्ड संख्या दो सू जिला पंचायत सदस्य सुरेश पासवान द्वारा चुनाव जीतने के बाद अपने वादा को पूरा करते हुए चौरी चौरा विधानसभा के सोनबरसा खुर्द में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कारण मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही पर पानी फिरने के कारण गांव पर ही संम्बंधित अधिकारियों को बुलाकर वर्षों से अवरुद्ध रास्ते के समस्या के समाधान की बात किए तथा बर्षों से अवरुद्ध रास्ते को सही कराया।
उक्त समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ यह लोग रहे मौजूद
आपको बताते चले कि नेता द्वय जब अधिकारियों से समस्या समाधान की बात कह रहे थे तो उस समय उनके साथ में धर्मेंद्र प्रजापति ग्राम प्रधान सोनबरसा , राम दुलारे चौधरी , जिला पंचायत सदस्य मनीष द्विवेदी ,स्वप्निल पाठक , भारतीय जनता पार्टी के अलावा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।