बैक्सीन लगवाने के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के 326 विधानसभा चौरी चौरा के अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी के फुटहवा इनार स्थित कैंप कार्यालय पर चौरी चौरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया।
आपको बताते चले कि चौरी चौरा के सपूत अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कमलेश दुबे जी ने कार्यकर्ताओं से अपील किये कि आप सभी लोग अपने तथा अपने परिवार के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण करा कर के सभी लोगों को सुरक्षित रखें।
कार्यक्रम के क्रम मेउसके दौरान राजकुमार व्यास तथा सुभाष पासवान , ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस का प्रभाव कम है लेकिन हम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है कोई भी कार्यकर्ता लापरवाही न बरतें और सभी शत प्रतिशत लोग वैक्सीन लगवाएं तभी हम कोरोना पर बिजय प्राप्त कर सकते हैं बैठक के दौरान टप्पू भैया ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने की दिशा निर्देश दिया.।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गण पंडित राजकुमार व्यास, श्री बल्लभ दुबे,भोला पासवान,सुभाष पासवान, बेचू बौद्ध,कमलेश दुबे, सर्वजीत सिंह, दिलीप सिंह, प्रकाश चंद नन्हे,अजीत कुमार सिंह “सोनू”, रविचंद्र, श्री दयाल पासवान, राकेश वर्मा, रणविजय सिंह सैंथवार, संपूर्णानंद पांडे, शिव हरि सिंह, विजय दुबे, मनोज मौर्य, श्री भागवत निषाद, सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू, सुरेंद्र सिंह मतौनी, दरोगा राजभर, राजू सिंह,विदेशी भारती, जयप्रकाश सिंह, अवध राज सिंह, मुराद आलम,सुभाष सिंह, विजेंदर सिंह, सुखु पासवान,गुलाब भारती, नितेश पांडे,नीरज पांडे,अवध किशोर मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।