चौरीचौरा क्षेत्र के विकास खंड ब्रम्हपुर के राघोपट्टी पड़री पहुंच सरकार की उपलब्धियों को बताया भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने

  ब्रम्हपुर के राघोपट्टी पड़री पहुंच भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने  बताया भाजपा की उपलब्धि

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के ब्रह्मपुर ब्लॉक के अंतर्गत राघव पट्टी पडरी ग्राम सभा में जन संपर्क कर भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने घर घर जाकर के लोगों को भारतीय जनता पार्टी तथा योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा ग्राम वासियों से उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास कराने की बात कहे।आपको बताते चले कि  विगत कई वर्षों से टप्पू भैया ने चौरी चौरा विधानसभा के हर गांव की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।

टप्पू भैया के साथ शहीद बंधु सिंह के वंशज युवा भाजपा नेता प्रशांत सिंह और शिखर सिंह नेे भी युवाओं से मिल करके उनकी समस्याओं को सुना  तथा उसके निराकरण के प्रयास का भरोसा दिलाया।

यह सभी लोग अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के साथ रह़े मौजूद 

 इसी क्रम में राघव पट्टी पड़री गांव के स्थानीय निवासी श्रीकांत भारती, जोखन राजभर, विकास राजभर, त्रिभुवन यादव, संजय राव, पन्ने लाल राजभर, तथा भैया जी के साथ स्थानीय कार्यकर्ता पंडित राजकुमार व्यास, सुभाष पासवान, बल्लभ दुबे, बेचू बौद्ध, रणविजय सिंह सैंथवार, संपूर्णानंद पांडे, राकेश वर्मा, श्री दयाल पासवान, विदेशी भारती, अवध किशोर मिश्रा, नीरज पांडे,मुराद आलम, दीपक मौर्य, अनिरुद्ध सिंह, रंजीत सिंह आधिकारिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनसंपर्क किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *