शहीदस्मारक पर पुष्प चढ़ा आजादी की लड़ाई मे शहीद हुए क्रान्तिकारियों को दिया श्रद्धांजलि किया नमन कर याद

शहीदस्मारक पर पुष्प चढ़ा आजादी की लड़ाई मे शहीद हुए क्रान्तिकारियों को दिया श्रद्धांजलि किया नमन कर  याद

आशुतोष कुमार पांडेय/संजय मिश्रा की रिपोर्ट

देश की आजादी के लिए एक क्रान्तिकारियों का जत्था प्रदर्शन करते हुए जब चौरीचौरा पहुंचा तो अंग्रेजों के हुक्मरानों द्वारा क्रान्तिकारियों के उपर गोलीबारी शुरू कर दिया क्रान्तिकारियों ने भी जबाबी कार्यवाही मे चौरीचौरा थाने मे ही आग लगा दिया जिसमे तमाम लोगो की जाने गई ऐसे मे जब मुकदमा चला तो बहुतेरे को सजाए मौत मिली उन्हीं शहीद क्रान्तिकारियों के शहादत दिवस को शहीदस्मारक पर पुष्प चढ़ा मनाया गया आज उन्ही की शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया गया।

आपको बताते चले कि  स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले उन शहीद रणबांकुरे जो देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए तथा उन्हें 4 जुलाई सन 1923 को ब्रिटिश सरकार ने फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया भारत माता के वीर सपूत हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिए तथा देश की आजादी के लिए और इतिहास में अपना नाम अमर कर गए उन्हीं की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 326 विधानसभा चौरी चौरा के 1857 समर के महानायक अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने शहीद स्मारक चौरी चौरा पहुंचकर के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
उक्त समय पर उनके साथ में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मे
पंडित राजकुमार व्यास, धनंजय सिंह कौशिक, सुभाष पासवान, प्रकाश चंद नन्हे, अवध नारायण जयसवाल, गिरीश पांडेय,, राकेश राय, अनूप सिंह, राधेश्याम सिंह, रणविजय सिंह सैंथवार, संपूर्णानंद पांडे, अवध राज सिंह, लौहर सिंह, रवि त्रिपाठी, हाजिरी प्रसाद, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *