समाजवादी नेता मुन्नीलाल यादव ने किया भुअरहिया नाले पर बने रेगुलेटर का निरिक्षण
आशुतोष कुमार पांडेय/विनोद पासवान की खास रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड ब्रह्मपुर के इटौवा बंधे पर सिंचाई विभाग का भूआरहिया नाले पर बने सिंचाई विभाग के रेगुलेटर का निरीक्षण समाजवादी पार्टी के नेता मुन्नीलाल यादव ने किया ,क्षेत्रवासियों ने पंपिंग स्टेशन लगाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से किया है।
श्री यादव ने बताया कि विकासखंड ब्रह्मपुर का दोआबा क्षेत्र राप्ती गोर्रा नदी के तट बंधो पर बसा है कछार आंचल का दर्जनों गांव बरसात के पानी से खेतों में जलजमाव होने के नाते किसान खरीफ फसल की खेती नहीं कर पाती है पानी निकासी हेतु इटौवा बंधे पर भुआरहिया नाले पर सिंचाई विभाग का रेगुलेटर बना है जिससे जलजमाव से निजात पाया जाता है किंतु सदैव रेगुलेटर सुचारू रूप से संचालित न होने से जलजमाव की स्थिति बना रहता है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। जिसके क्रम रेगुलेटर का संचालन हुआ किंतु नाले की सफाई विभाग द्वारा न कराया जाना किसानों के साथ घोर लापरवाही है जबकि प्रधान द्वारा नाले की सफाई कराई गई उक्त रेगुलेटर से हजारों एकड जमीन पर खरीफ की फसल बोई जाती है किंतु जल निकासी के लिए रेगुलेटर पर्याप्त नहीं है बल्कि यहां पर पंपिंग स्टेशन की स्थापना किया जाए ताकि किसान अपनी खेती कर सके उक्त मांगों को लेकर सपा संघर्ष करेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से शिवाजी सिंह प्रधान देवेंद्र यादव प्रधान राजेश यादव प्रधान जय गोविंद यादव प्रधान नौशाद अहमद कन्हैया लाल शर्मा जय सिंह श्यामदेव यादव आनंद यादव अच्छेलाल सहित काफी लोग उपस्थित रहे।