भाजपा के ब्रम्हपुर तथा बिशुनपुर मटियरा क्षेत्र मे श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मनाया गया जयंती
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के भाजपाइयों ने प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक व भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती विधान सभा चौरी-चौरा के सरदारनगर के फुटहवाँ भाजपा कैम्प कार्यालय पर जहाँ मनाया गया वहीं विकास खंड ब्रम्हपुर के विशुनपुर- मटियरा एवं ब्रह्मपुर मंडल में मनायी गयी। इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी विशुनपुर-मटियरा मंडल तथा ब्रह्मपुर एवं चौरी-चौरा मंडल में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा सुग्रीव तिवारी योगेन्द्र जैसवाल के अलावा, वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त तिवारी, पूर्व विधायक बेचन राम पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव सहाय तिवारी, राजराम राय मंडल महामंत्री संतोष मोदनवाल , शिवाजी सिंह, धनंजय दुबे राहुल मिश्रा, राजीव मिश्रा आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।