20जुलाई को अपने बकाया मुल्य के भुगतान की लड़ाई अब खुद लड़ेंगे किसान कालीशंकर

20जुलाई को अपने बकाया मुल्य के भुगतान की लड़ाई अब खुद लड़ेंगे किसान कालीशंकर

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया चीनी मिल कर्मचारी व किसान आंदोलन कमेटी के अध्यक्ष कालीशंकर की अध्यक्षता में एक बैठक हुआ जिसमें  20 जुलाई दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 से सरैया चीनी मिल गेट पर किसानो-मजदूरों का ब्याज सहित बकाया भुगतान तथा वर्तमान एवं रिटायर्ड कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों तथा क्षेत्रीय युवाओं को चीनी मिल की जगह स्थापित होने वाले उद्योग अथवा परियोजनाओं में रोजगार देने की मांग को लेकर अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे। काली शंकर ने समस्त गन्ना किसानो, कर्मचारियों व मजदूरों से अपील किया है की वह 20 जुलाई दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 सरैया चीनी मिल गेट पर पहुंचकर अपनी आवाज को बुलंद करें तथा कर्मचारी नेता बनारसी सिंह को अपनी बकाया धनराशि नोट करावे जिसस जल्द से जल्द सरकार से बकाया धनराशि का ब्याज सहित भुगतान कराया जा सके आगेे काली शंकर ने कहा कि दिनांक 20 जुलाई को हम किसान व मजदूर सरकार की पोल खोलेंगे कि किस तरीके से सरकार के लोगों ने हम किसानों व कर्मचारियों को झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया है। सन 2017 में गृह मंत्री अमित शाह जी चौरी चौरा आए थे और हजारों किसानों व मजदूरों को आश्वासन दिया था कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही चीनी मिल शुरू होगी और किसानों तथा कर्मचारियों का बकाया भुगतान होजायेगा। उन्होंने भरी सभा में कहा था कि हम कर्मचारियों और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे परन्तु विडंबना है कि आज लगभग 5 वर्ष होने जा रहा है मगर किसानो व मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान तो नहीं आया बल्कि सैकड़ों किसान व मजदूर आस लगाए स्वर्ग सिधार गए। आज किसान व मजदूर किसी तरह अभावों में अपना जीवन घिस-घिस कर काट रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं है जो हमे बर्दास्त नहीं है। अब हम किसान और मजदूर आर-पर की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *