22वर्ष के अभिलाष अरविंद जायसवाल तीसरी बार बने सीओटी

22वर्ष के अभिलाष अरविंद जायसवाल तीसरी बार बने सीओटी

आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

चौरीचौरा एक बार फिर चौरीचौरा जैसे कस्बे से निकलकर भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अभिलाष अरविंद जायसवाल ने विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। अभिलाष ने इस कोरोना संकट के दौरान भी सभी को अचन्कित करते हुए विश्व के सम्मान जनक अहर्ता कोर्ट ऑफ द टेबल की दुर्लभ व शानदार उलब्धि हासिल की है। अभिलाष लगातार तीसरे वर्ष और मात्र सात महीने में ही यह ऐतिहासिक कार्य किया। गोरखपुर शाखा नम्बर दो के इतिहास में अभिलाष एक मात्र सीओटी अभिकर्ता है। यह उपलब्धि के बेहतर व्यवहार, व्यवसाय, क्षमता, कौशल को प्रदर्शित करता है। बता दे कि कोर्ट ऑफ टेबल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की अहर्ता है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में अभिलाष ने गोरखपुर मंडल के 20 हजार से अधिक अभिकर्ताओं में यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस शानदार उपलब्धि पर में उनके विकास अधिकारी ए के सिंह का कुशल कौशल है। अभिलाष की इस उपलब्धि के लिए गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबधंक प्रेमेन्द्र हरी, विपणन प्रबधंक विक्रय विश्वनाथ चौधरी एव देवआशीष ने सम्मानित करते हुए सीओटी की बधाई दी। सीओटी बनने पर अभिलाष ने नगर के सभी समान्नित लोगो को अपने सभी प्रिय ग्राहकों को उनके अतुल्य विश्वास के लिए आभार जताया। शाखा प्रबधंक हरि प्रसाद, नरेंद्र, सहायक बलिंद्र पटेल ने भी अभिलाष को बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *