वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर के बच्चों ने फिर फहराया परचम
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
विगत वर्षो की तरह इस बार भी वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर गोरखपुर,के 12 वी कक्षा के बच्चो ने सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपने क्षेत्र,स्कूल एवं अभिवावको का नाम रोशन किया है। जिसमे साइंस ग्रुप में स्कूल टॉप करते हुए शिवम मौर्या ने सर्वाधिक 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसी के साथ शिवांश दुबे 95%, दिव्यांशु गुप्ता 94.6%, वंशिका दुबे 94%, गौरव शर्मा 93%, क्रितन जायसवाल 92%, इंद्रजीत कौर 91.6%, अनुराग मणि त्रिपाठी 88%,बिंदेश्वर निषाद 85.4%,अंजली राज विश्वकर्मा 83.2% एवं **कॉमर्स ग्रुप* में सलोनी चौहान ने अपने ग्रुप से सर्वाधिक 95.6% अंक लाके स्कूल टॉप किया इसी के साथ प्रिया गुप्ता 93.2%, नीतेष तिवारी 91% साक्षी पाण्डेय 84.6% अंक अर्जित किए।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल बीबी मिश्रा एवम स्कूल प्रबंधन ने बच्चो को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।