पाँच अगस्त को चौरीचौरा तहसील स्तर पर निकलेगी समाजवादी साइकिल यात्रा कालीशंकर
आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट
आज समाजवादी पार्टी के नेता कालीशंकर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता श्री जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त 2021 को चौरी-चौरा में तहसील स्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
आगे कालीशंकर ने जनसम्पर्क कर किसानो, युवाओ और छात्रों से अपील किया है कि वे बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध इस समाजवादी साइकिल यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग ले आगे कालीशंकर ने बताया कि यह समाजवादी साईकिल यात्रा गांव-गांव से निकलेगी और कम से कम 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ की सफलता के लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक में विरेन्द्र निषाद, शम्भु राजभर, अंकुर पांडेय, आकाश यादव, रंजीत सिंह, रामनिवास यादव, बिनय त्रिपाठी, रामू पटवा, लालबिहारी निषाद, बाके यादव, शिवशंकर राजभर, अमित गुप्ता, राघव पासवान, दुर्गेश पासवान, कृष्ण कुमार, पिंटू पासवान, प्रेमनाथ, विजय यादव, परवेज़, नबी हसन, वेद पहलवान, संजय यादव, राजेंद्र यादव, अरुणेश सिंह, पारस निषाद, शैलेश प्रसाद, शिवमूरत, लालमन राय, राघवेंद्र पांडेय आदि।