वटेंक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर के बच्चों का 10वी में भी दबदबा रहा कायम
आशुतोष कुमार पांडेय
विगत वर्षो की तरह इस बार भी वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर गोरखपुर,के 10वी कक्षा के बच्चो ने सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपने क्षेत्र,स्कूल एवं अभिवावको का नाम रोशन किया
जिसमे स्कूल टॉप करते हुए अनुष्का तिवारी ने सर्वाधिक 96.2%अंक प्राप्त किए। इसी के साथ संदीप गुप्ता 96%, हिमांशु गुप्ता 92.2%, राजकुमार प्रजापति 89.2%,आयुषी यादव 88.2% सुष्मिता निषाद 87.4%, प्रिया गुप्ता 85.4%*, ने अंक अर्जित किए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल बीबी मिश्रा एवम स्कूल प्रबंधन ने बच्चो को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।