सेन्ट्रल पब्लिक ऐकेडमी के दसवीं के छात्रो का रहा उतकृष्ट प्रदर्शन
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
सीबीएसई के द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में सेंट्रल पब्लिक अकैडमी चौरी चौरा के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
संयुक्त रुप से सृष्टि यादव 90%, शिवाली पासवान 88%, आदित्य। राज 85%, आर्यन एवं रितिका यादव 84%, आराध्या दुबे 80%, प्रियांशु 80%, आन्या मिश्रा 80%, अभितांश 78%, कुंवर प्रताप सिंह 78%, निगम मिश्रा 75% इत्यादि छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । इस अवसर पर चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे एवं प्रशासिका गीता दुबे ने बच्चों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि पांडेय एवम् एकेडमिक गवर्नर श्रीमती सरोज वर्मा ने बच्चों को आशीष दिया। विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया।