जनअधिकार पार्टी बिधानसभा चौरीचौरा के प्रभारी प्रत्याशी रमेश मौर्या ने क्षेत्र मे किया भ्रमण
बिनोद मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के बिधानसभा क्षेत्र चौरीचौरा के बहरामपुर बुजुर्ग खास ,रामनगर कड़जहा, व कूसमी मे जनअधिकार पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी रमेश मौर्या ने जनता के बीच पहुँच कर लोगों से मिल जनसंपर्क किया तथा जनसंपर्क करते हुए कहे कि अगर जनता का आशिर्वाद मिला तो उनके हर सपनों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।उनके साथ चौरीचौरा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश मौर्य जिला अध्यक्ष राम प्रसाद कुशवाहा व महासचिव सुभाष सैनी कोषाध्यक्ष विनोद मौर्या अंकुर मौर्य रुद्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव बिकाऊ मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।