गोरखपुर प्रथम आगमन पर मिन्नत गोरखपुरी का शुभचिंतकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
*हजरत बाबा मुबारक खान शहीद रह० आ० की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुल्क की सलामती के लिए की गई दुआ*
गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, शायर एवं मंच संचालक व साहित्यकार ई.मिन्नत गोरखपुरी का धरा अंम्बेडकर (धरा धाम इंटरनेशनल) नियुक्त होने पर एवं प्रथम नगर आगमन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
मिन्नत गोरखपुरीनेसूफी संत के दरगाह पर चढ़ाया चादर
आपको बताते चलें कि धरा धाम इंटरनेशनल के चेयरपर्सन सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय के निर्देश पर प्रथम नगर आगमन पर ई.मिन्नत गोरखपुरी ने सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा मुबारक खान शहीद रह०आ०की दरगाह पर चादर चढ़ा के मुल्की सलाम और भाईचारे के लिए दुआ की।
गोरखपुर पहुंच क्या कहे मिन्नत गोरखपुरी
गोरखपुर पहुंच ई.मिन्नत गोरखपुरी ने कहां कि
धरा धाम का उद्देश्य सभी मजहबओं को एक साथ लेकर चलना है और आपसी भाईचारा और सद्भावना को कायम करना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है वे उसे पूरी इमानदारी और श्रद्धा के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।
स्वागत के समय यह प्रबुद्ध जन रहे मौजूद
इस अवसर पर धरा धाम निर्देशक डॉक्टर एहसान अहमद, हाजी जलालुद्दीन कादरी,मोहम्मद आकिब अंसारी, फुरकान अंसारी, श्वेता मिश्रा शुभी, मोहम्मद सिराज सानू,जफर खान, अयान खान, मिनहाज सिद्दीकी, इमरान खान, राज शेख, समीर सिद्दीकी,गणेश दुबे आदि मौजूद रहे।