कोटेदारो के संग उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने किया तहसील सभागार में बैठक बोले मानक के अनुसार राशन वितरित करें कोटेदार-अनुपम कुमार मिश्रा
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील सभागार में तहसील के सभी कोटेदारों के साथ उपजिलाधिकारी अनुपम कुमार मिश्रा ने एक आवश्यक बैठक किए।
बैठक में कोटेदारों को उपजिलाधिकारी ने दियायह निर्देश
तहसील सभागार में बैठक कर समस्त कोटेदारों को निर्देशित करते हुए उपजिलाधिकारी चौरीचौरा ने कहा कि सरकारी गल्ले का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो।
सभी कोटेदार मर्यादित व्यवहार करें। अगर कही से भी अमर्यादित व्यहवार की शिकायत आयी तो कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ कोविड के टीकाकरण से जो लोग छूट गये हैं, कोटेदार आशा के साथ सम्पर्क स्थापित कर उनको चिन्हीकरण करने मे मदद करेंगे और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करायेंगे।