चिकित्चिसक की तैनाती के लिए स्वास्थ्य राज्यमंत्री से मिले धुरंधर

चिकित्सक की तैनाती के लिए स्वास्थ्य राज्यमंत्री से मिले धुरंधर

आशुतोष कुमार पाण्डेय /विनय गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज विकास खंड के  ग्राम बिहार खुर्द,समउर बाजार में 44 वर्ष पुराना पीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) है। जिसमें चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने की वजह से पीएचसी की स्थिति बदहाल है।

अस्पताल के कमरों में जाले पड़े हुए है और बाहर

जंगल जैसी स्थिति बनी हुई है। यह स्वास्थ्य केंद्र पड़ोसी राज्य बिहार से बिल्कुल सटे होने कारण नजदीकी जिला गोपालगंज के अत्यधिक गाँवो से लोग यहां इलाज कराने आते रहते है। यूपी-बिहार को जोड़ने वाला समउर बाजार मुख्य मार्ग पर पीएचसी है। इसमें कई वर्षो से चिकित्सको की तैनाती नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को बीमारी के दौरान गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है। इसकी सूचय-समय पर क्षेत्रीय अधिकारीयों और समाचार पत्रों में दी जाती रही है लेकिन अभी तक इसका सुध लेने वाला कोई नहीं है।बिहार खुर्द निवासी पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्यासी एवं समाजिक कार्यकर्ता धुरन्धर चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री माननीय श्री अतुल गर्ग जी से उनके आवास

 गाजियाबाद में मिलकर पीएचसी बिहार खुर्द, समउर बाजार में एक चिकित्सक की तैनाती के लिए पत्र दिया। मंत्री जी ने तुरंत आदेश दिया और कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी सेवाओं को प्रदान करना है।माननीय मंत्री जी ने तुरंत कुशीनगर सीएमओ को फोन से बातचीत की और यथाशीघ्र चिकित्सक की तैनाती हेतु आदेश दिया

समउर बाजार पीएचसी में एक चिकित्सक की तैनाती होने से आसपास के सभी क्षेत्रीय लोगों को आसानी से उपचार कराने में सुविधा मिलेगी और समय सहित आर्थिक बचत भी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *