शहीदों के याद में होगा लंम्बे देर तक हवन ,बनेगा विश्व रिकॉर्ड -रघुवंश हिन्दू

शहीदो के याद में होगा लंम्बे देर तक हवन बनेगा विश्व रिकॉर्ड -रघुबंश हिन्दू

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट-

*प्रथम आजादी दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों के सम्मान में होगी विश्व की सबसे लंबी देर तक महाहवन बनेगा विश्व रिकार्ड*

विश्व की सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के तत्वाधान में क्षत्रिय महासभा प्रताप सभागार भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रथम आजादी दिवस के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर 2021 से शहीदों के सम्मान में विश्व की सबसे लंबी देर तक हवन करके विश्व रिकॉर्ड* बनाने का निर्णय लिया गया।

ऐसे समिति द्वारा दिए गए है कुछ खास जानकारी

 

आपको बताते चलें कि विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के लोगों ने विगत वर्ष 27 घंटे लगातार महा हवन करके एशिया बुक आफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड * बनाया था और उस समिति के सदस्यों ने इस बार 48 घंटे लगातार महावन करके विश्व रिकार्ड बनाने का संकल्प लिया जिसका रजिस्ट्रेशन *गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड एशिया बुक आफ रिकॉर्ड* आदि ने करा दिया गया है।

    इसे भी खास तौर पर जानना है जरूरी

30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को आजाद करा कर के सबसे पहले तिरंगा फहराया था जो भारत की वास्तविक आजादी दिवस है इस के उपलक्ष में 21वीं सदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस अभियान के तहत देश की आजादी में शहीद हुए वह वर्तमान में शहीद हुए शहीदों के सम्मान में *हवन 30 दिसंबर 2021 से प्रात 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दिन रात 1 जनवरी 2022 प्रातः 9:00 बजे समाप्त होगी* जो प्रताप सभागार क्षत्रिय महासभा आयोजित होगी।

 कार्यक्रम के संबंध में बोले रघुवंश हिन्दू


बैठक को संबोधित कर रहे रघुवंश हिंदू ने बताया कि आज ही इस विश्वव्यापी महा हवन के समिति का निर्माण कर दिया गया । *कार्यक्रम का मीडिया प्रभारी डॉ शोभित श्रीवास्तव डॉक्टर सुधाकर श्रीवास्तव डॉक्टर अनिल योगी तथा सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत पटेल, कोषाध्यक्ष सूबेदार तिवारी हवन प्रभारी पंडित सीपीएम त्रिपाठी पंडित विजय नारायण मिश्रा स्थल प्रभारी इंद्रजीत सिंह चंदेल व महिला व्यवस्था प्रमुख डॉ दुर्गेश नंदिनी त्रिपाठी व्हाट्सएप महिला व्यवस्था प्रमुख नम्रता श्रीवास्तव *ध्वजारोहण व्यवस्था प्रभारी श्री अविनाश महेंद्र प्रताप शाही को बनाया गया।

   बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में रामदेव सिंह ,विजय नारायण मिश्रा राधेश्याम चंद नम्रता श्रीवास्तव डॉ दुर्गेश नंदिनी त्रिपाठी सूबेदार तिवारी डॉ शोभित श्रीवास्तव डॉक्टर सुधाकर श्रीवास्तव डॉ प्रशांत पटेलचंद्र किशोर एडवोकेट मुकेश गुप्ता सीपीएम त्रिपाठी इंद्रजीत सिंह चंदेल अंजनी कुमार मिश्रा राम अवतार निषाद रघुवंश हिंदू व्यास सिंह दिलीप शाही अजय पांडे अवनीश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *