चौरीचौरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत द्वारा जीतन राम राम मांझी के पुतला दहन को लेकर ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुलिस में हुई खींचातानी
चौरीचौरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत द्वारा जीतन राम राम मांझी के पुतला दहन को लेकर ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुलिस में हुई खींचातानी
चौरीचौरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत द्वारा जीतन राम मांझी के पुतला दहन को लेकर ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुलिस में हुई खींचातानी
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पूतला दहन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा स्थानीय पुलिस में हुई नोंक-झोंक
*अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कल्याण पांडेय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंकने के लिए ज्योंहि सहयोगियों सहित गये तो उसकी भनक स्थानीय पुलिस को लग गई और वह उस जगह पर मौजूद होकर उन्हें पुतला दहन से मना करने लगी पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने पुतला फूंकने के लिए ज्योंहि निकले की स्थानीय पुलिस फौरन पहुंच पूतला छिनने लगी जिसको स्क्रीन पर साफ साफ देखा भी था सकता है कि ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुलिस से जीतन मांझी के सांकेतिक पुतले को लेकर किस कदर से छीना-झपटी हुई नतीजन पुलिस इस मंसूबे में सफल रही और पुतले को कब्जे में ले दहन होने से बचा लिया पर ब्राम्हण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने मिडिया से कहा कि
बीते दिनों जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को जहां गाली दिया है वहीं भगवान सत्य नारायण की कथा पर भी टिप्पणी किया है जिस पर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.. और आज इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत द्वारा चौरी चौरा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंका जा रहा था जिसमें स्थानीय पुलिस ने पुतले को कब्जे में ले लिया है पर यह संघर्ष रूकने वाला नहीं है।आगे श्री पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए पण्डित कल्याण पांडेय ने कहा कि जब तक जीतन राम माझी को NDA से बाहर नहीं निकाला जाएगा और वह सामुहिक तौर से ब्राह्मणो से माफ़ी नहीं मांगे तो अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा जगह जगह उनका पूतना फुका जाएगा… इस अवसर पर काफी तादात में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे..