गायब हुए बच्चे को झंगहा पुलिस ने तत्परता से ढूंढ़कर परिवार जनों को किया सुपुर्द
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के गांव नदुवा ज्ञानपार पान्डेय कालीटोला की रहने वाली प्रार्थिनी उषा देवी पत्नी दिलीप निषाद थाना झंगहा जनपद गोरखपुर ने एक प्रार्थना पत्र देकर अपने 16वर्षीय लड़के विनय कुमार पुत्र दीलीप निषाद के कहीं गुम होने की सूचना 23दिसंम्बर को दर्ज कराई थी जिसमें तत्परता दिखाते हुए झंगहा पुलिस ने 25दिसंम्बर को अथक प्रयास कर ढूंढ़ लिया और परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने इन धाराओं में किया था केश दर्ज दिखाई तत्परता
आपको बताते चलें कि झंगहा पुलिस ने पिड़ित के प्रार्थना पत्र को ध्यान में रख 23/12/2021 को मुकदमा अपराध संख्या 447 /21 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया था जिसपर 25 दिनांक 25/ 12/ 2021 को पुलिस द्वारा अथक प्रयास से गुमशुदा विनय कुमार निषाद को सकुशल बरामद कर परिवार जनों को सुपुर्द किया गया बालक को पाकर परिवार जनों के चेहरे पर मुस्कान आई तथा झंगहा पुलिस को शुभकामना भी दिया।