मालवीय जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता सचिन गौरी वर्मा


 मालवीय जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता सचिन गौरी वर्मा

प्रकाश पांडेय /रंजीत जैसवाल की रिपोर्ट

 जनपद गोरखपुर के शहीद नगर चौरी चौरा क्षेत्र के  सरदार नगर में काशी हिन्दू विश्विद्यालय के संस्थापक एवं चौरी चौरा कांड के वकील महामना पंडित मदन मोहन

 मालवीय के जयंती पर सचिन गौरी वर्मा, शुभम निषाद एवम विश्वजीत निराला द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाया गया जिसका विषय था “चौरी चौरा प्रतिकार में महामना का योगदान”। इस प्रतियोगिता में लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षक कनिक जी, शिवकुमार जी, राघव जी इत्यादि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के बीच अपने चौरी चौरा के इतिहास को बताने का था ।

    कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

संम्पन हुए प्रतियोगी कार्यक्रम में अमेरिका की गीता तिवारी जी, कल्पना सिंह जी और पुणे महाराष्ट्र की अनुपमा सिंह जी का भरपूर सहयोग रहा।ये सभी लोग महामना की बगिया अर्थात काशी हिन्दू विश्विद्यालय के पूर्व छात्र है।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर होगा पुरस्कार का वितरण

इस कार्यक्रम का परिणाम एवम पुरस्कार वितरण समारोह 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर किया जाएगा।

क्या बोले आयोजक संचित गौरी वर्मा

सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि बसडीला इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सरदार नगर के प्रधानाचार्य के साथ जल्द ही अमेरिका से गीता तिवारी एवम कल्पना सिंह जी वीडियो कॉल पर बात कर के गांव की बच्चियों के लिए और भी कार्यक्रम आयोजित करवाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *