सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी भाउपुर द्वारा किया गया जनविश्वास यात्रा का स्वागत
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र में जब जनविस्वास यात्रा पहुंची तथा सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी भाउपुर के रास्ते जब वह रूद्रपुर को जा रही थी कि सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रवंधक अभिमन्यु कुमार दूबे जी द्वारा विद्यालय के निकट यात्रा का स्वागत संम्मान किया गया।
यात्रा को लेकर यह भी जानना है बहुत ही खास जरूरी
जो जन विश्वास यात्रा का क़ाफ़िले चला उसका नेतृत्व आदरणीय सांसद रामपति राम त्रिपाठी, मंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद डूमरियागंज जगदंबिका पाल, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, बृजेश पाठक तथा चौरी-चौरा विधायक संगीता यादव जी द्वारा किया गया था।
यह लोग सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी भाउपुर में स्वागत के समय रहे मौजूद
भाऊपुर में स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में मण्डल अध्यक्ष एवं विद्यालय चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दूबे जी द्वारा जन विश्वास यात्रा के रथ पर सवार सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता गणो का भव्य स्वागत किया गया उस स्वागत कार्यक्रम के समय अजय मिश्र, मनोनीत सभासद अवध नारायण जैसवाल, विद्यालय प्राचार्य रवि कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक पांडेय मण्डल अध्यक्ष चंदन मिश्र, मन्नू मद्धेसिया, परमानंद दूबे, ग्राम प्रधान भाऊपुर, रामनयन निषाद, अभिषेक मिश्रा विनोद मिश्र, नीरज मिश्र, संदीप सुरेका, दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मनीष पांडेय, शशि भूषण दूबे व अन्य विद्यालय शिक्षक तथा शिक्षणेत्तेर कर्मचारी मौजूद रहे।