समाजवादी नेता कालीशंकर यादव का शहीद स्मारक के सामने सातवें दिन भी धरना जारी
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
अनिश्चितकालीन धरने को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट और आम लोगों ने आकर के धरने का समर्थन कर अनिश्चितकालीन धरने के साथ डटे रहने का संकल्प लिया।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिला अध्यक्ष राम उग्रह यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर चौरी चौरा के चौमुखी विकास और जन समस्याओं के निराकरण के लिए चल रहे इस धरने को समर्थन की घोषणा किया है.
अनिश्चितकालीन धरने मे यह लोग रहे मौजूद
आज अनिश्चितकालीन धरने में पर्यावरण एक्टिविस्ट एवं प्राकृतिक संपदा संरक्षण समिति के संरक्षक डॉक्टर अनिल कुमार पांडे जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्यों व संघर्षों के लिए सम्मानित किया गया.वही धरने में प्रमुख रूप से वीरेंद्र यादव, रंजीत बाघ, आकाश यादव, अभिषेक, दिलीप मद्धेशिया, योगेंद्र, राजेंद्र, जयप्रकाश, संजय, कुलदीप, चंद्रभूषण, सुनील गुप्ता, सिद्धेश्वर, गुलाब यादव, मोहम्मद मुर्तजा, पिंटू पासवान, सोहन पासवान, हीरालाल भोज, देवी शरण, रामनिवास, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे.।