*महिला प्रत्याशी मोनिका तिवारी ने हाटा विधानसभा क्षेत्र में शुरू किया झाड़ू चलाओ आंदोलन
आशुतोष कुमार पाण्डेय/संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के 334 हाटा विधानसभा से आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी मोनिका तिवारी द्वारा झाड़ू चलाओ आंदोलन शुरू किया गया आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में उनके साथ में क्षेत्र के उस जगह के तमाम महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, ।
झाड़ू लगाओ अभियान में उनके साथ यह स्थानीय लोग रहे मौजूद
जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष श्री संजय शर्मा,उपाध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव, राम सिंह, अनुभव तिवारी, संतोष मिश्रा ( समाज सेवक) अनिल यादव ,संजय यादव सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह जी,के साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आप स्क्रीन पर साफ साफ देख सकते हैं कि हाटा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी मोनिका तिवारी पत्नी वशिष्ठ तिवारी किस तरह से अपने समर्थकों के साथ झाणू चलाओ अभियान में मौजूद रहीं।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि मोनिका तिवारी पत्नी वशिष्ठ तिवारी का झाड़ू चलाओ अभियान का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर सेन्दुआर से शुरू हुआ तथा उसके बाद क्षेत्र के मुण्डेरा, अहिरौली बाजार, अहिरौली चौराहा पर झाड़ू लगाया गया