सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में कोविड वैक्सीन का लगा कैम्प हुआ टिकाकरण
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में आज कोविड -19 से बचाव हेतु 15 से 18 आयु वर्ग के छात्रों को को वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विद्यालय चेयरमैन श्री अभिमन्यु कुमार दुबे ने सभी छात्र छात्राओं को कोविड से बचाव हेतु सभी आवश्यक चीजों की जानकारी दी। विद्यालय प्रशासिका श्रीमती गीता दुबे ने इस आयोजन में लगे टीम का आभार प्रकट करते हुए सबका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी में यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य सरोज वर्मा,मनीष पाण्डेय, दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, जितेंद्र आर्या,भारत जयसवाल, तथा समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे