जनता का आशीर्वाद मिला तो चौरीचौरा में जनता की होगी सरकार अजय सिंह टप्पू

जनता का आशीर्वाद मिला तो चौरीचौरा में जनता की होगी सरकार अजय सिंह टप्पू

आशुतोष कुमार पाण्डेय/संजय मिश्रा की रिपोर्ट 

अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया  326 विधानसभा चौरी चौरा में विगत कई वर्षों से निरंतर जन संघर्ष करते हुए जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं संघर्ष के साथ ही साथ अजय कुमार सिंह टप्पू भैया का इतिहास अट्ठारह सौ सत्तावन समर के महानायक अमर शहीद बाबू बंधू सिंह से जुड़ा हुआ है ।

   तो क्या निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरेंगे टप्पू

भारतीय जनता पार्टी से टिकट ना मिलने के वजह से क्षेत्र की जनता से अपार जन समर्थन मिलने के कारण अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया निर्दल प्रत्याशी के रूप में चौरी चौरा विधानसभा से कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव लड़ेंगे ।

क्षेत्र के इन इन जगहों पर हुआ अजय कुमार सिंह टप्पू भैया का जोरदार स्वागत

चौरीचौरा भोपा बाजार, बाल खुर्द,डुमरी खास चौराहा, सोनबरसा बाजार, रामपुर 15 मील, जगदीशपुर, भटगावा,इब्राहिमपुर, गगड़ा चौराहा होते हुए सरैया सरदार नगर रामनगर कड़जहां, बल्ली चौराहा, शिवपुर चौराहा,कुसुम्ही कोठी,कुसुम्ही बाजार तथा माड़ापार में जनसंपर्क किए जनसंपर्क के दौरान एक मुलाकात के दौरान अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कहा कि अब चौरी चौरा की जनता यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि कोई भी बाहरी आकर के चुनाव लड़े और 326 विधानसभा चौरी चौरा उपेक्षित रहे हमारे पूर्वज इसी माटी के लिए शहीद हुए हैं अतः यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र की जनता की सेवा लिए सदैव तत्पर रहूं और आप को बताते चलें कि क्षेत्र के जनता का अगर आशीर्वाद मिला तो वह दिन दूर नहीं जब चौरी चौरा में जनता की सरकार होगी ।

जनसंपर्क के दौरान उनके साथ यह लोग रहे मौजूद

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्ति तथा कार्यकर्ता गणों में पंडित राजकुमार व्यास, प्रकाश चंद नन्हे, धनंजय सिंह कौशिक, धनंजय सिंह, संपूर्णानंद पांडेय,मोहताब आलम, सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू, पृथ्वी नाथ सिंह, राम सिंहासन शुक्ला, राधेश्याम मौर्या पूर्व प्रधान, अच्छे लाल साहू ग्राम प्रधान, धीरू सिंह ग्राम प्रधान, संजय जयसवाल, कमलेश दुबे, सर्वजीत सिंह, प्रेम नारायण सिंह, राम गति सिंह, रमाशंकर सिंह, सुभाष सिंह, रमन सिंह, सूरज प्रधान, डॉ जय सिंह, राजू पांडे, जन्मेजय सिंह ग्राम प्रधान गगडा , विकास भारती पूर्व प्रधान, राधेश्याम निषाद पूर्व प्रधान सरैया, केसरी ओझा, राजू सिंह, नितेश पांडे, नीरज पांडे, सुरजीत सिंह, जितेंद्र, विदेशी भारती आदि कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जगह-जगह अजय कुमार सिंह टप्पू भैया का स्वागत किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *