पत्रकार पर मारपीट कर रहे मनबढ़ो ने किया हमला पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से मिल कारवाई का किया मांग पुलिस ने किया सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज

 

मनबढो ने पत्रकार पर किया था प्राणघातक हमला पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

/*आपको बताते चले कि चौरीचौरा क्षेत्र सरदार नगर के निकटवर्ती ग्राम बिलारी के रहनेवाले सतीश चंद्र के लगभग 35वर्षीय पुत्र विकास कुमार भारद्वाज एक मिडिया संस्थान के जिला रिपोर्टर है जो नित्य की भांति क्षेत्र से् खबरों का संकलन करने के बाद बुधवार की शाम सरैया के रास्ते अपने घर जा रहे थे कि पंचायत भवन के निकट उन्हें काफी संख्या मे भीड़ दीखी तो पत्रकार होने के नाते वह कीसी दुर्घटना की आशंका से भीड़ के निकट पहुंच कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया कि भीड़ से लगभग आधादर्जन लोगों ने अचानक ललकारते हुए इनपर हमला बोल दिया और इनका बैग छीन लिए।पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में पत्रकार को जहां सर के आगे पीछे फटा हुआ है वहीं शरीर मे भी चर्चा है कि गंभीर चोटे आइ है।

सूचना पर अगले दिन पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल चौरीचौरा थाने पहुंच थानाध्यक्ष से मिल कर दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कर समुचित कार्यवाही की मांग किया है ।मामलें को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर क्षेत्र के ही चार नामजद बंटी पुत्र नंन्दलाल,राज निषाद, अमर और गुलशन निषाद सहित कुछ अज्ञात पर भी चौरीचौरा थाने पर392, ,308 ,323,504,506,के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही कर रही हैं*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *