सेना के जवान धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर चलरहे आंदोलन में उपजे बवाल में डीजे लगा कर वाहन लेकर चौरीचौरा पहुंचे चालक को भी आख़िर कार पुलिस टीम ने किया गिरफतार स्वास्थ्य परीक्षण करा भेज दिया जेल
न्यूज टीम की रिपोर्ट
बीते मांह चौरीचौरा में शहीद का दर्जा दिलाने के लिए रोड जाम व हुए बवाल में दर्ज मुकदमे में डीजे लगे वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफतार भेजा जेल*

*गोरखपुर जनपद के थाना क्षेत्र झंगहा के राघोपट्टी पड़ड़ी टोला फैलहा निवासी सेना के जवान धनंजय यादव के रहस्यमय मौत के बाद शहीद का दर्जा दिलाने के साथ साथ शहीद संम्मान के लिए सड़क पर शव लेकर मांग करते समय उपजे बवाल मे डीजे लदे वाहन के चालक अमित कुमार गौड़ पुत्र केशव प्रसाद गौड़ निवासी छोटकी दुबौली को चौरीचौरा तथा झंगहा पुलिस की संयुक्त टीम ने द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा डाक्टर अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि अमित की काफी समय से पुलिस टीम को तलाश थी जिसे चौरीचौरा तथा झंगहा की पुलिस टीम ने बाहन सहित पकड़ कर चिकित्सीय परीक्षण करा जेल भेज दिया*। *
आपको बताते चलें कि बीते 25 मार्च को भोपा बाजार चौराहे पर हुए बवाल में शामिल युवक का कसूर महज इतना था कि उसके वाहन पर से ही डीजे बजाया जा रहा था, जबकि बाहन संचालक पुलिस के मना करने पर चला गया होता तो शायद वह आज जेल जाने से बच गया होता ।